मशरक प्रखंड में विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग जगहों पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जनवितरण प्रणाली के राशन दुकानदारों की पंचायत स्तर पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की।जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से सरकार द्वारा लाॅक डाउन की पूर्ण सफलता के डीलरो से अप्रैल माह का राशन कैसे सफलतापूर्वक लाभुक तक पहुंचे इस पर दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने कहां कि सभी राशन विक्रेता जल्द से जल्द अप्रैल माह का खाद्यान्न का वितरण सही दर एवं सही मात्रा से करना सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक महीने दिये जाने वाले राशन के अतिरिक्त राशनकार्ड उपभोक्ता को प्रधानमंत्री के द्वारा दिये जाने वाला मुफ्त चावल और दाल का वितरण प्रति व्यक्ति पांच किलो करना सुनिश्चित करें। दाल की प्राप्ति अभी नहीं होने के कारण जब सरकार के गोदाम द्वारा से जनवितरण दुकानदार को दाल प्राप्त होगा, तब उसका वितरण किया जाएगा ।साथ ही उन्होंने सभी जनवितरण दुकानों के दुकानदार को कहां कि वे एक कूपन के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं को पहले से ही समय निर्धारित करना सुनिश्चित कर लेंगे।सभी जनवितरण प्रणाली के विक्रेता को किसी भी परिस्थिति राशन वितरण करतें समय भीड़ नहीं लगाना है।कम से कम पच्चीस से तीस उपभोक्ता को ही एक दिन में बुलाकर सोशल डिस्टेंस का पालन करने हुए साफ और हवादार जगह पर बैठने की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही राशन देते समय कोरोना वायरस संक्रमण पर जागरूक करते हुए हाथों को सेनेटाइजर या साबुन से धोने के लिए प्रेरित करना है। मौके पर डीलर सुबोध सिंह,हेमनारायण सिंह,अमित रंजन, कुमारी सविता,मोहन ओझा,कैलास सिंह समेत कई डीलर मौजूद रहे।