मवेशियों को ग्रामीणों ने पकड़ा
#परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : थाना क्षेत्र के बरवा गांव में आंदर-तीयर मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब पांच बजे पिकअप पर लाद तस्करी को ले जा रहे पशुओं को दर्जनों ग्रामीणों ने पकड़ लिया, लेकिन मौके का फायदा उठाकर चालक एवं उसके सहयोगी भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसपी को दी। एसपी के आदेश स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहन के साथ मवेशियों को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार वाहन में नौ मवेशी लदे थे। इसमें दो मवेशी की मौत हो चुकी थी जबकि सात जिंदा थे।




Recent Comments