पैक्स अध्यक्ष ने जीत मे अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं व नवनिर्वाचित सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

अमनौर/सारणः अमनौर प्रखंड अंतर्गत धरहरा खुर्द पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ने जीत मे अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं व नवनिर्वाचित सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. मंगलवार को पैक्स अध्यक्ष गणेश सिंह ने अपने शेखपुरा डीह आवास पर आयोजित समारोह में उत्साहित कार्यकर्ताओं व जीते पैक्स सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से पंचायत की पैक्स मतदाताओं ने पुण: विश्वास जताते हुए जीत का सेहरा लगातार दुसरी बार बांधा है.

वहीं समारोह में मौजूद स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहा कि सम्मान देने वालों को ही सम्मान मिलता है .इसलिए किसी को निस्वार्थ भाव से मदद करना चाहिए. इस मौके पर मुख्य रूप से मुखिया पति बसंत सिंह, जदयू नेता पवन सिंह,मयंक सिंह,अम्बिका राय, चन्द्रमोहन सिंह, प्रविण सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, जीतेंद्र राय,मंटू राय, राजेश्वर सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.