सारण :सरकार की आमद मरहबा के नारो से गूंजा नगरा प्रखंड क्षेत्र 
#संजय कुमार पांडेय

*नगरा*:
बारह रबी उल अव्वल को प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,इस मौके पर जगह-जगह जुलूस शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया.इस मौके पर भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसमे जोश खरोश के साथ जुलुस शामिल हुए। वहीँ घरों में फातेहा ख्वानी हुई।मस्जिदों से लेकर मुस्लिम गाँव मोहल्लों की गलियों में भव्य सजावट हुई थी.जुलुस में नारा लगाते हुए हुजूर की आमद मरहबा,सरकार की आमद मरहबा आदि जैसे… नारों के साथ शनिवार को पूरे क्षेत्र नारो से गूंज उठा.कौम की सलामती की दुआ मांगी बारह-रबीउल-अव्वल में इसमें नगरा चौक से होते हुए कादीपुर ,नगरा ,मझवालिया, नबीगंज होते हुए चौक से घूमकर मझवालिया से आकर समाप्त हुआ.मोहम्मद साहब को याद करते हुए अमन-चैन की दुआ मांगी.जुलुश में शामिल नौशाद आलम,मोहम्मद नूर आलम,मोहम्मद अनवर हुसैन,सोनू आलम,अरबाज आलम,आदि कई गणमान्य लोग शामिल थे.वहीँ सुरक्षा व्यस्था को ले इस मौके पर नगरा ओपी थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह एवं अंचल अधिकारी अरविंद प्रसाद सिंह एवं नगरा ओपी पुलिस दल बल के साथ मौजूद थे सुरक्षा व्यस्था को लेकर.कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया,शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।इस बार के जुलूस की खायशीयत यह थी कि नावजावनो ने जम कर भारतीय तिरंगे को भी लहराया।नगरा प्रखंड के युवा अपने सम्प्रदाय के झंडे के साथ भारतीय तिरंगे को भी लेकर चल रहे थे