Θ बेतिया – गरीब असहाय के बीच संग़ठन के निजी कोष से किया गया वस्त्र वितरण

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
आज दिनांक 03.09.2020 को भारतीय आजाद मंच के द्वारा हजारीमल धर्मशाला स्थित ज़िला कार्यालय में वैष्विक कोरोना महामारी को देखते हुए गरीब असहाय के बीच संग़ठन के निजी कोष से वस्त्र वितरण किया गया। इस दौरान भारतीय आज़ाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि वस्त्र पाकर लोगो के चहरे पर जो मुश्कान व राहत नजर आती है ये समझिए वही हमारी मेहनत सफल नजर आती है।हमारी टीम का प्रयाश से ज़िले के हर प्रखंड में जरूरतमंद के बीच कपड़े पहुंचाए जाएंगे।श्री दुबे ने कहा कि ऐसे महामारी में जरूरतमंदों की सेवा करना पुनीत कार्य है.मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही है हर अच्छा मनुष्य को जरूरतमंद लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय आज़ाद मंच के ज़िलाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी ने कहा कि गरीबो की सेवा सबसे बड़ा धर्म है.और यह सेवा हमारी टीम द्वारा निरंतर कीए जाते है।ऐसे ही कार्य से समाज मे आपसी सद्भावना बढ़ेगा.इस बिभिसिका में गरीबो के बीच वस्त्र वितरण बड़ा कार्य है।

श्री चतुर्वेदी ने कहा कि समाज के सक्षम लोग आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे आएं। इससे काफी हद तक समाज के सबसे निचले तबके के लोगों को राहत मिलेगी।इसी विचार को आगे बढाते हुए आज मंच के द्वारा हरेक साल की भांति इस वर्ष भी आज वस्त्र वितरण किया गया है।इस पुनीत मौके पर समाजसेवी रेमी पिटर ने कहा कि गरीबों में वस्त्र वितरण एक उत्कृष्ट कार्य है। हमारे यहां पर्व एवं त्यौहारों को दान और पुण्य के साथ जोड़ा गया है। गरीबों की सहायता सबसे बड़ा धर्म का कार्य है। समाज के लोग जरूरतमंदों को आवश्यकतानुरूप सहायता उपलब्ध कराए, यह समाज की सबसे बड़ी सफलता होगी। ऐसा प्रयास होना चाहिए कि सभी सुखी रहे, सम्पन्न रहें।




Recent Comments