तरैया के छपीयां में सड़क दुर्घटना : मशरक के दो युवकों की मौत, चार घायल


मशरक /तरैया (सारण) : बुधवार को एसएच- 73 पर तरैया थाना क्षेत्र के छपिया बिनटोलिया के पास सड़क दुर्घटना में मशरक के दो युवकों की मौत हो गयी । जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये ।

मृतकों में मशरक के ब्यवसायी श्रीकांत प्र. रस्तोगी के 18 वर्षीय पुत्र शंकरन्न रस्तोगी तथा मशरक के देव कुमार माॅझी के 20 वर्षीय पुत्र व चालक विक्की कुमार माॅझी बताया जाता है।मृतकों को तरैया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। वहीं घायलों के इलाज के लिए मशरक भेजा गया।घायलों में मशरक के ब्यवसायी अनिल कुमार रस्तोगी के 25 वर्षीय पुत्र बालमुकुंद कुमार रस्तोगी, तरैया डाकघर के डाकपाल व मशरक यदुमोड़ निवासी शम्भु प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार औऱ बजरंगबली दीक्षित के 25 वर्षीय पुत्र सुन्दरम उर्फ बंटी कुमार गंभीर रूप से घायल हो थे।घायलों की स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने दो को पटना औऱ दो को छपरा रेफर कर दिया। मशरक में भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन हलकान था। जबकि सूचना पाकर मौके पर मढ़ौरा डीएसपी धीरेन्द्र कुमार साह, मशरक पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश पासवान, तरैया थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद दल बल के साथ मुस्तैद थे।सड़क दुर्घटना का कारण पेड़ से स्कॉर्पियो का टकराना बताया जा रहा है।
तरैया के छपीयां में सड़क दुर्घटना : मशरक के दो युवकों की मौत, चार घायल




Recent Comments