अमनौर(सारण)।पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी की मां के निधन की खबर मिलते ही उनके गांव अमनौर में शोक की लहर दौड़ गई. उनके परिवार के सदस्यों सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है. मालूम हो कि रविवार को शाम दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका निधन हो गया.  अमनौर से उनका बहुत लगाव रहता था. यहां अपने आवास पर बराबर आती रहती थी. सभी लोगों से मिलना जुलना, सबका ख्याल रखना बना रहता था स्वास्थ्य गड़बड़ होने के कारण पिछले तीन चार वर्षों से वह दिल्ली मे ही रहती थी.उनका पूरा जीवन संघर्ष और दृढ़ निश्चय के सफलता की मिसाल रही है. सांसद श्री रूडी के युवावस्था में ही उनके पिता विश्वनाथ प्रताप सिंह का निधन होने के बावजूद संघर्ष के बूते वो रास्ता बनाया जो सभी बच्चों को सफलता के शिखर तक ले गयी. शोक व्यक्त करने वालो में मुख्य रूप से भाजपा नेता  राकेश सिंह मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र सोनी, देवेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, राणा प्रताप सिंह,संजीव सिंह, पत्रकार कुलदीप महासेठ, मयंक सिंह.अभिषेक कुमार सिंह, देवान प्रसाद आदि लोग शामिल है.