विभूतिपुर में शिक्षा सुधार जन-जन का अधिकार के तहत चला हस्ताक्षर अभियान

रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपूर(समस्तीपुर): प्रखंड के रालोसपा कार्यकर्त्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए रालोसपा महिला नेत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी प्रिया ने कहा कि अब से डेढ वर्ष पूर्व रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने आंदोलन का बिगुल फुक कर अपने कार्यकर्ताओ के साथ शिक्षा सुधार का संकल्प व्यक्त किया था।आज तस्वीर बदली है।शिक्षा सुधार जन जन की आवाज बन चुका है।शिक्षा सुधार रूपी चाभी के बदौलत बिहार और देश में रालोसपा के लिए सत्ता का दरवाजा खोलेगा और रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा बिहार के मुख्यमंत्री पद पर विराजमान होंगे।मध्य विद्यालय मोहनपुर महथी बोरिया में आयोजित बैठक की अध्यक्षता युवा प्रखंड अध्यक्ष यशवंत कुमार कर रहे थे।बैठक को रालोसपा के समस्तीपुर जिला कप्तान अनंत कुशवाहा, राम दयालु महतो , लाल बाबू महतो राम करण चौधरी अमरजीत ठाकुर अरविन्द कुमार सिंह अधिवक्ता आदि वक्ताओ ने संबोधित किया।कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने रालोसपा की सदस्यता ग्रहण की।जिनका स्वागत रालोसपा नेत्री स्वटी प्रिया व अन्य शीर्ष नेताओं ने की।शामिल होने वालों में विभूतिपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार, मोहम्मद दाउद, कैलाश महतो, अरविंद कुमार कुशवाहा, मोहम्मद अव्वास अली, अरूण कुमार, चंद्र भूषण साह, हरे कृष्णा प्रसाद आदि रहे।