पुलिस ने 52 बोतल शराब और 2 मोबाइल के साथ एक बाइक भी किया जब्त
ロ हेमन्त कुमार राय की रिपोर्ट मांझागढ़ (गोपालगंज)/ मांझागढ़। अतिक्रमण हटाने गए पुलिस के सूचना मिला कि धर्म परसा में एक दुकानदार के द्वारा शराब छिपा कर बेचा जा रहा है सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष कुमार अंचल पदाधिकारी आदित्य कुमार दास एस आई सबीर अहमद विश्व्नाथ सिंह ए एस आई अनिल कुमार सिंह सुनील कुमार श्रीवास्तव ने उक्त स्थल पर पहुच कर छपेमारी कर दुकान की तलासी ली गयी पुलिस की गाड़ी देखते ही धंधेबाज फरार हो गया ली गयी तलासी केअनुसार अरुणाचल प्रदेश के निर्मित रोमियो क्रेजी 180 एमएल के 30 बोतल एक प्लास्टिक के दबा से तथा हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल के डिक्की से रोमियो विस्की 22 बोतल तथा दो मोबाइल और एक बाइक जब्त की गई धंधेबाज को स्थानीय थाना क्षेत्र धर्म परसा के परवेज आलम उर्फ छोटे मिया के रूप में चिन्हित कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाज को पकड़ने के लिए छपेमारी की जा रही है बरामद शराब की कीमत 10 हजार बताई जा रही है