परसा में रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयीं

परसा – रामनवमी के अवसर पर परसा दरियापुर प्रखंड के अलग अलग गाँव से डीजे घोड़ा तथा देवी देवता स्वरूप झाकियों के साथ बिशाल जुलुस निकाला गया।जिसमे नगर पंचायत परसा बनकेरवा बांध मारड़ बहमारड़ परसौना पोझी शहरछपरा डेरणी खजौली गाँव से निकाली गई जुलुस परसा दरोगा प्रसाद राय चौक पर पहुँची।जहाँ से स्वराज आश्रम परिसर में श्री राम जन्मोत्सव को लेकर बजरंग दल परसा के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकली गई।जो स्वराज आश्रम से दरोगा राय परसा हाई स्कूल चौक परसा बाजार पोझी चौक मस्तीचक मोड़ मस्तीचक अखण्ड आई अस्पताल महमदपुर सैदपुर हास्पिटल रोड होते हुए पुनः दरोगा राय पहुँची।

शोभायात्रा में अमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ़ मंटू सिंह परसा के पूर्व विधायक छोटे लाल राय सोनपुर डीएसपी अतुन दत्त सोनपुर इस्पेक्टर नवीन कुमार सिन्हा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह बीडीओ रजतकिशोर सिंह सीओ राम भजन राम बीईओ दिवाकर सिंह डेरणी थानाध्यक्ष कुंज विहारी राय बजरंग दल जिला अध्यक्ष सोनू कुमार सिंह आदि शामिल थे।झांकी प्रदर्शनी में प्रथम पुस्कार परसौना को दिया गया।