पारिवारिक कलह में मारपीट, महिला घायल

#परवेज अख्तर/सिवान,
मैरवा : थानाक्षेत्र के तितरा गांव में रविवार को दो भाइयों में पारिवारिक कलह को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला आरती देवी है। पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन देकर अपने भसुर रामशंकर प्रसाद, रोहित कुमार, मोहित कुमार तथा उनकी पत्नी मीना देवी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
………………………………………….