परसा(सारण)।शीतलपुर सिवान एसएच 73 पर सगुनी गांव के समीप पिकअप की ठोकर से 75 वर्षीय वृद्ध महिला बुरी तरह से घायल हो गई।जिसको परिजनों द्वारा आनन फानन में प्राथमिक उपचार हेतु समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया।और बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।लेकिन उसकी मौत हो गई।मृतक परसा थाना क्षेत्र के सगुनी गांव निवासी स्व दीपनारायण सिंह का 75 वर्षीय वृद्धि पत्नी उझानी कुँअर बताई जाती है।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घर पहुँचा और घटना के संबंध जानकारी लिया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला घर के सामने सड़क किनारे जा रही थी।तभी अनियंत्रित और तेज गति से आ रही पिकअप ने जोरदार ठोकर मार दिया।जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।उपचार के लिए ले जाने के क्रम में महिला ने दम तोड़ दिया।वही ग्रामीणों ने पिकअप को पकड़ लिया।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिला उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा, अनिल सिंह,सुदीश सिंह,मोहन सहनी, विश्वमोहन सिंह,अशोक सिंह,राम लगन सिंह आदि उपस्थित थे।