पांच दिनों से चल रहा धरना अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील
परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया. प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक रोड में एनआरसी ,सीएए व एनपीआर के खिलाफ पांच दिनों से चला आ रहा धरना अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील हो गया. विदित हो कि क्षेत्र के मुर्गिया टोला,माधोपुर, सुरहियां, शफीछपरा,अटखंभा,छक्का टोला,बड़हरिया, तेहली,महबूब छपरा सहित दर्जनों गांवों के लोग दिन-रात धरनास्थल पर जमे हुए हैं.शनिवार की शाम को धरने की शुरुआत हुई थी,जो अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील हो चुका है.इसमें विभिन्न दलों के नेता,सामाजिक कार्यकर्ता व युवा भाग ले रहे हैं.इस मौके पर तिरंगे के साथ मौजूद युवा सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाज़ी कर अपना विरोध जता रहे हैं.साथ ही,विभिन्न दलों के नेता अपना समर्थन देने व अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शामिल हो रहे हैं.सीएए,एन आरसी व एनपीआर के खिलाफ भाषणबाजी हो रही है. विदित हो कि इसके तहत सात फरवरी को तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी.




Recent Comments