• सांसद राजीव प्रताप रूडी के कंट्रोल रूम 18003456222 से संपर्क में थे सारण के प्रवासी नागरिक
• फोन करने वाले सभी लोगों को ऑनलाइन पंजीयन कराने में सहायता प्रदान की गयी
छपरा । सांसद राजीव प्रताप रूडी के पहल पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन द्वारा मंगलवार को 600 प्रवासी बिहारी छपरा पहुंचेंगे।सोमवार की सुबह 8 बजे जालंधर में श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जाने वाले लोगों का मेडिकल टीम द्वारा जाँच की गयी। जिसका सभी के स्वस्थ होने संबंधी एक प्रमाण पत्र भी दिया गया है।सांसद कंट्रोल रूम में फोन कर सहायता मांगने वालो को जालंधर से छपरा तक जाने के लिए पंजीयन कराने में सहायता की गई।सांसद ने बताया कि सभी बोगियों में रेलवे द्वारा सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। ट्रेन में सफर कर रहे लोगों को खाना और पानी की व्यवस्था रेलवे ने अपनी तरफ से की है। इसे जालंधर स्टेशन से खुलने के बाद किसी अन्य स्टेशन से यात्रियों को चढ़ने या उतरने की अनुमति नहीं है। ट्रेन तकनीकी कारण, डीजल लेने या पानी भरने के लिए किसी स्टेशन पर रुकेगी। स्पेशल ट्रेन के यहां स्टेशन पर पहुंचते ही रेलवे सुरक्षा बल, रेल पुलिस और जिला पुलिस के अधिकारी व जवान अपनी सुरक्षा घेरे में ले लेंगे। उसके बाद स्टेशन पर तैनात चिकित्सकों का दल सभी बोगियों से उतरने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच करेगा और राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप उन्हें क्वारंटाईन किया जायेगा।
सांसद द्वारा बताया गया कि तीसरे चरण के के शुरू होने के बाद सारण निवासी कई प्रवासी कामगारों ने वापस घर आने की इच्छा जताते हुए अपने सांसद राजीव प्रताप रुडी द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम के नं॰ 18003456222 पर संपर्क किया। उनकी इच्छा के अनुरूप सांसद ने भी पहल की। कोटा में फंसे विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेनों से वापस लाने के बाद अब पंजाब के जालंधर में फंसे 600 कामगारों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से छपरा लाया जा रहा है। इसके साथ ही धीरे-धीरे स्पेशल ट्रेन के जरिए अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी कामगारों को भी अब अपने घर वापस भेजने की व्यवस्था की जा रही है।




Recent Comments