मढ़ौरा विस क्षेत्र के लोगों को सम्मानित करते भाजपा नेता मनोज सिंह


मढ़ौरा(सारण)। बीते एक पखवाड़ा से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह मढ़ौरा विस क्षेत्र 117- के गांव- गांव का सघन दौरा कर घर घर पहुंच लोगों का सम्मान कर रहे रहें हैं। बुधवार को स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के नौतन पंचायत के कई हिस्सों में दलित बस्तियों का भाजपा नेता मनोज सिंह ने दौरा किया। जहां पर भाजपा की नीतियों पर चर्चा करते हुए लोगों का अंग वस्त्र से सम्मान भी किया। वहीं पीछले एक पखवाड़ा से भाजपा नेता श्री सिंह और उनकी टीम ने क्षेत्र के लोगों से केंद्र और प्रदेश की एनडीए सरकार को मजबूत करने के लिए अगामी बिहार विस चुनाव में लोगों से समर्थन मांग रहें हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास साथ को लेकर तेजी से विकास कार्य हो रहें हैं। इसी मिशन को पूरा करने के उद्देश्य से क्षेत्र में पीछले एक पखवाड़ा से गांव गांव, घर घर घूमकर बड़े बुजुर्गो का सम्मान कर रहा हूं, साथ ही क्षेत्र में युवाओं को अधिक से अधिक भाजपा से जोड़ने के लिए प्रयासरत हूं। गांव मुहल्लो में हर दिन चौपाल लगाई जा रही है और भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। क्षेत्र में लोगों को केंद्र सरकार और बिहार सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग का भी एनडीए के प्रति लगाव भी दिखा रहे हैं। केंद्र और बिहार प्रदेश की विकासपरक योजनाओं में सड़क, बिजली, स्वास्थय और शिक्षा के क्षेत्र में पीछले 20 वर्षो में अमुलचूक परिवर्तन हुआ हैं। बड़े पैमाने पर प्रधानमन्त्री आवास योजना का ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग लाभ उठा रहे हैं। इस मौके पर मढ़ौरा भाजपा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, शेष नारायण सिंह उर्फ पता सिंह, गुड्डू सिंह, राहुल कुमार सिंह, सुमित्रा देवी, महेश राम, देबी राम, विजय राम, सतीश राम, संजय राम, लक्ष्मण राम, जय किसुन राम, बहादुर राम, राजन राम, जोगिंदर राम,कलावती देवी,बीगन देवी, मीना देवी, ग्यान्ती देवी, सन्मतिया कुंवार समेत कई भाजपा के अन्य कार्यकर्ता और साथ में बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहें।
__