परसा-परसा विधान सभा क्षेत्र के डेरनी में जदयू प्रत्यासी स राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के समधी डॉ चन्द्रिका राय के पक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा संबोधन किया।सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने ऐश्वर्या राय के बहाने लालू फैमिली पर जमकर निशाना साधा और कहा कि बिहार में महिलाओं का अपमान बिहार की जनता बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार को उन्होंने जंगल राज से निकालकर विकास के रास्ते पर लाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार के हर घर बिजली पहुंच गई है उसी तरह गांव गांव सोलर लाइट भी लगेगा जिससे लोगों की बिजली बचेगी और गांव में उजाला भी होगा।उन्होंने आगे मौका देने पर बिहार को विकास के ऊँचाई पर ले जाने की बाते कही।उन्होंने उपस्तिथ लोगो के समर्थन से बिजय माला पहनाया।जदयू प्रत्यासी डॉ चन्द्रिका राय 15 साल लालू परिवार की विकास कार्य की तुलना 15 साल नीतीश कुमार के शासन काल से किया।उन्होंने कहा कि 10 लाख की नौकरी देने की झांसा दिया जा रहा है।उन्होंने बिहार की मान सम्मान के लिए एनडीए को वोट देने की अपील किया।पथ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि 15 साल में जब पति पत्नी विकास नही किया तो अब विकास करने की बातें कही ।जदयू एमएलसी डॉ प्रो बिरेन्द्र नारायण यादव भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ राम दयाल शर्मा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद विकल ने विचार प्रकट कर एनडीए को जिताने का अपील किया। उधर ऐश्वर्या राय ने भी आज पहली बार किसी राजनीतिक मंच को शेयर किया और अपने पिता के लिए लोगों से वोट मांगे उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है जिसे बिहार की जनता समझ रही है। ऐश्वर्या राय ने साफ तौर पर संकेत दिया कि आने वाले समय में हो सक्रिय राजनीति में शामिल हो सकती है।कार्यक्रम का संचालन भजपा नेता अर्जुन सिंह ने किया।