निवर्तमान पार्षद छेदनी देवी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया नामांकन
नगर पंचायत चुनाव के तहत नामांकन के तीसरे दिन चार प्रत्याशीयों ने अपने नामजदगी के पर्चे निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सुमन प्रसाद साह के समक्ष दाखिल किया।
नामांकन के तीसरे दिन सुबह दस बजे से ही विभिन्न प्रत्याशीयों के समर्थकों की भीड़ अनुमंडल मुख्यालय के समक्ष जुटनी शुरू हो गई थी। प्रत्याशी आते गये नामांकन दाखिल कर अपने समर्थकों के साथ नारे लगाते निकलते गये। तीसरे दिन नामांकन करने वालों में वार्ड नं चार से निवर्तमान पार्षद छेदनी देवी,सात से शाहजहां,ग्यारह से श्याम कुमार एवं वार्ड चौदह से मो शकील आलम ने अपने नामजदगी के पर्चे दाखिल किये। वार्ड चार से नामांकण का पर्चा दाखिल कर जैसे ही निवर्तमान पार्षद छेदनी देवी वाहर निकली समर्थकों ने उन्हें फुल मालाओं से लाद स्वागत किया।
इस अवसर पर उन्होंने ने कही कि जिस तरह वार्ड की जनता ने हम पर भरौसा कर जिताने का काम किया उस पर हरसंभव खड़ा उतरने का काम किया, पांच वर्षो में विकास के नये आयाम लिखा। अगर जनता ने चाहा तो आगे भी वार्ड की जनता का सेवा निरंतर करती रहुंगी। इस अवसर पर सोने लाल यादव,विपीन कुमार,चंदन कुमार,गणेश प्रसाद यादव,संजय यादव,महेश्वरी ठाकुरअर्जून शर्मा आदि मौजूद रहें।





Recent Comments