◆ होली विशेषांक होली एक्सप्रेस अखबार का हुआ विमोचन

मशरक (सारण)।

प्रखंड के मशरक बीआरसी परिसर में जिले के पत्रकार, पदाधिकारी और बुद्धिजीवी जमात का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार, डीएसपी इंद्रजीत बैठा समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके साथ प्रत्येक वर्ष की भांति होली एक्सप्रेस नामक विशेष वार्षिक अखबार का विमोचन किया गया।

इस मौके पर जिले के नामचीन बुद्धिजीवी, पत्रकार, कवि, समाजसेवी को अंगवस्त्र स्वरुप शॉल भेंट कर के सम्मानित किया गया। विशिष्ठ अतिथियों में शुफी संत डाॅ जौहर साफियावादी, जी मीडिया ब्यूरो राकेश कुमार सिंह, जय बिहार फाउंडेशन के संस्थापक संजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया छोटा संजय, मुखिया बच्चा लाल साह, पूर्व प्रचार्य सुरेन्द्र नाथ सिंह, व एचएन सुरेन्द्र कुमार सिंह सहीत जनप्रतिनिधि व समाजसेवी भी उपस्थित रहे। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीओ योगेंद्र कुमार ने कहा कि सारण समेत मशरक की गौरवशाली परंपरा को इस आयोजन ने गौरवांवित करने का कार्य किया है। उन्होंने इसके लिए आयोजक टीम को बधाई दी । कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति में भोजपुरी धुन के नामचीन कालाकार शामिल हुए । पूर्व जिला पार्षद व लोक गायिका पुष्पा सिंह, हास्य व्यंग्य कलाकार सतेंद्र दूरदर्शी, मनीष मशरखिया, मैनेजर मिश्र ने कई पारंपरिक होली गीतों को प्रस्तुत कर लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया । 

कार्यक्रम में इस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद, थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, समाजसेवी चन्द्रमा सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, राकेश सिंह, संजीव कुमार, समिति सदस्य डाॅ. पीके परमार, बिनोद प्रसाद सरपंच, योगेन्द्र प्रसाद, पप्पु सिंह सिग्रीवाल, डाॅ अवनिन्द्र शरण, संतोष कुमार सिंह, रजनीश रंजन तिवारी, प्रो.भूपेश भीम, प्रमोद सिंह, सुभाष प्रसाद, नागेंद्र कुमार ओझा, मनोज कुमार, रंजन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, अवधेश वर्मा, कामेश्वर सिंह, विपिन मिश्रा, संजय सिंह सेंगर, प्रितम सिंह, हरि किशोर सिंह, अवधेश गुप्ता, गुलाब जाहिर, राजकिशोर साह  समेत जिले और प्रखंडों से आये पत्रकार, समाजसेवी व जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल थे।