थानेदार पर चढ़ा ‘इश्कबाजी’ का भूत, महिला सिपाही से ही करने लगे ये गंदा काम, हुए सस्पेंड

रिपोर्ट / सन्नी भगत
नालंदा : नालंदा थानाध्यक्ष पर एक दिन पूर्व महिला आरक्षी ने छेड़खानी का आरोप लगाकर महकमे में हड़कंप मचा दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी को आवेदन देकर थानेदार बिगाऊराम की शिकायत की थी।
एसपी सुधीर कुमार पोरिका व राजगीर डीएसपी संजय कुमार मामले की जांच के लिए थाना पहुंच गए। जहां घंटों पूछताछ चली। घटना के जांचोपरांत एसपी ने शनिवार को थानाध्यक्ष को सस्पेंड करते हुए दो सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। महिला आरक्षी ने एसपी से घटना की लिखित शिकायत की।
आरोपों में बताया गया कि शुक्रवार शाम थानाध्यक्ष ने उसे अपने कमरे में बुलाया और बेड पर चादर बिछाने को कहा। महिला चादर बिछा रही थी, उसी दौरान थानेदार ने गलत हरकत करनी शुरू कर दी। महिला द्वारा शोर मचाने पर छोड़ा गया। इसके बाद पीड़िता आरक्षी ने वरीय पदाधिकारी से शिकायत की।




Recent Comments