इसुआपुर। स्थानीय प्रखंड के एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार व सढवारा निवासी रजनीश रंजन के 92 वर्षीय पिताजी गोपाल जी तिवारी का निधन बुधवार को तड़के दोपहर में हो गया। बताया गया कि अचानक सीने में तेज दर्द तथा सांस लेने में तकलीफ होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल इसुआपुर के नर्सिंग होम में ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वे अंचल निरीक्षक के पद से अवकाश ग्रहण किए थे । उनके निधन की खबर सुनकर सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे तथा पार्थिव शरीर पर फूलमाला चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया और उनका ढ़ाढ़स बधायां। जदयू के वरीय नेता प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह, स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय,पूर्व विधायक जनक सिंह, विधायक केदारनाथ सिंह, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, युवराज सुधीर सिंह, ड़ा पी के परमार, मुखिया संगम बाबा ,स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अरविंद चौरसिया , सुरेश जी, धनंजय पांडेय, मनोज राय ,सुनील चौरसिया, राज किशोर सिंह,बिगन मांझी, रामप्रकाश दास , अशोक ओझा, विजय मंडल दूबे , गोपाल बाबा समेत सैकड़ों लोगों ने मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संवेदना व्यक्त किया।