एकमा(सारण)। स्थानीय पत्रकार सुनील पंडित की दिवंगत माता स्व. सुरजी कुंवर की श्रद्धांजलि सभा शनिवार को आयोजित गई। जिसमें अपना विचार प्रकट करते हुए वक्ताओं ने सुरजी कुंवर को कुशल गृहिणी के साथ हीं समाजसेवी महिला बताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिनमें मनोज कुमार सिंह, संजीव शर्मा, तारकेश्वर प्रसाद, जय प्रकाश गुप्ता, शशि रंजन कुमार, ओम प्रकाश, मनोज प्रसाद, कौशल किशोर रवि, सतीश पंडित आदि शामिल थे।