मांझी(सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर बाजार में एक किराना दुकान में घुसकर मारपीट करने व लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान हुए मारपीट में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनका उपचार एकमा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस पहुँच कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार किराना दुकानदार दीपक गुप्ता के दुकान में शनिवार की शाम पास के कुडवा गांव स्थित कुछ लोंगो ने दुकान में घुसकर दुकान समेत मुन्ना मियां, इमाम मियां फिरोज मिया बच्चा प्रसाद को मारपीट कर जख्मी कर दिया। उक्त दुकानदार ने दुकान में लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जानकारी ले रही है।वही इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दुकान पर मारपीट हुई है। घटना क्रम की जांच की जा रही है। पीड़ित द्वारा घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गई है।