रोजगार के मुद्दा पर रेल कारखाना के प्रबंधन से आंदोलनकारियों की वार्ता बेनतीजा

मनोकामना सिंह/मढ़ौड़ा(सारण):स्थानीय डीजल लोकोमोटिव इंजन कारखाना में स्थानीय लोगों को रोजगार की मांग पर वार्ता बेनतीजा रहा.शनिवार को जनसंघर्ष मोर्चा के बैनर तले आंदोलन कर रहे लोगो के प्रतिनिधि मंडल के साथ कारखाना प्रबंधन के स्थानीय अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत हुई।लेकिन वार्ता क़ा कोई नतीजा नहीं निकल पाया। जिससे स्थानीय लोगों को कारखाना में रोजगार की मांग पर मायूसी हुई। फिर भी कारखाना अधिकारियों नें इस मुद्दो को लेकर पुरी तरह से नकारा भी नहीं औऱ टालमटोल कर आगे वार्ता क़ा आश्वासन दिया।वार्ता के लिए गये प्रतिनिधि मंडल के लोगों नें बताया की प्रबंधन द्वारा बताया जा रहा हैं की जॉब के ऑप्शन बचे ही बहुत कम हैं। क्योंकि पंचानबे प्रतिशत कामगारों की बहाली ली ज़ा चुकी हैं। रेल कारखाना के प्रबंधन शे फिलहाल मिल रहै बातचीत के संकेतक से प्रतित होता हैं की जॉब के विकल्प नहीं रहने के बाद भी आंदोलनकारियों के दबाव में स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने की वार्ता में आश्वासन देकर मामलें को टालें जा रहे हैं। मालूम हो की खबरों के मुताबिक यहां पर केवल रेल इंजन क़ा एसेम्बल किया ज़ा रहा हैं औऱ पार्ट्स पुर्जो के निर्माण व मेंटेनेंस यार्ड क्रमशः गुजरात के बापूधाम औऱ उप्र के रोजा में हो रहा हैं। इसलिए यहां पर रोजगार के अवसर ही कम हो गये हैं औऱ जो भी कुछ बचे हैं , वो तकनीकी डिग्री धारक अहर्ता वालों के लिए सृजित हैं। जिससे स्थानीय लोगो की अधिसंख्य रोजगार मुहैया की संभवना क्षीण हो ज़ा रही हैं।वार्ता में रेल कारखाना प्रबंधन की ओर से प्रकाश श्रीवास्तव आलोक कुमार , राजेश रंजन औऱ आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि मंडल में कामरेड रामबाबू सिंह, परमात्मा राय, भूमिदाता राजेश यादव,सकल देव राय समेत अन्य लोग भी थे।