मालपुरा: जाट समाज के 38 जोडें बनेंगे एक दुसरे के हम सफर  
आज़ाद नेब   
जयपुर 9 मई। मालपुरा के डिग्गी कस्बे मे आज जाट समाज सामुहिक विवाह आयोजन समिति की ओर से 38 जोडें प्राणिग्रहण सूत्र मे बंधेगे। वही वर पक्ष को यादव धर्मशाला , गगांपुर धर्मशाला , च्यवनगोड धर्मशाला मे रोका गया है। त़ो वधू पक्ष को जाट धर्मशाला मे रखा गया है सभी दुल्हो की निकासी यादव धर्मशाला से घोडीयो पर मुख्य बाजार होते हुए जय श्री कल्याण जी के पहुच वहा से जाट धर्मशाला आएगी। जहां पर सभी दुल्हे तोरण कि रस्म अदा करेंगे। वही जाट धर्मशाला के मैनेजर रामप्रताप जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि वर वधू को आशीर्वाद देने सांसद सावरलाल जाट, मालपुरा टोडारायसिंह विधायक कन्हैयालाल चोधरी, राजाराम मील,जिला प्रमुख सत्यनारायण चोधरी,पूर्व जिला प्रमुख रामबिलास चोधरी ,पूर्व विधायक जीतराम चोधरी,रणवीर पहलवान,सहित समाज के अन्य पदाधिकारी पहुचेंगे सामुहिक विवाह सम्मेलन मे मौजूद रहेगें।