• अनुमती के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
• कर्मियों की सुरक्षा हेतु मास्क, गलब्ज, सेनेटाइजर, साबुन आदि सामग्रियों की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की जा सकती है।
• ग्राम पंचायत क्षेत्र में सामान्य स्वच्छता अधिस्थापन जैसे कि ब्लीचिंग पाउडश्र का छिड़काव आदि सभी आवश्यक व्यवस्था की जा सकती है।

छपरा. त्रिस्तीय पंचायत राज संस्थाएँ, पंचम राज्य वित्त आयोग के अनुदान मद की राशि का उपयोग कोरोना महामारी के प्रबंधन हेतु करने की अनुमति प्रदान करने पर सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का सारण की जनता की तरफ से विशेष आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि कोविड 19 से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाये गये इण्डिया फाईट्स कोरोना मुहिम को बिहार की सरकार तेज गति प्रदान कर रही है और इसी का यह अगला चरण है कि तत्काल रूप से ग्राम पंचायत के पास विकास मद के जो फण्ड पड़े है उसका इस महामारी से बचाव के लिए तात्कालिक रूप से खर्च किया जा सकता है। यह एक तात्कालिक और व्यवहारिक रूप से लिया गया सराहनीय निर्णय है। को अपना धन्यवाद व्यक्त किया है। श्री रुडी ने इस निर्देश को अक्षरशः पालन करने के लिए ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों से अपील की है।
श्री रुडी ने सारण संसदीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत के सभी जन प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से अपील की कि आज मुख्यमंत्री जी ने आदेश निर्गत किया है कि पंचम राज्य वित्त आयोग के अनुदान मद की राशि का उपयोग कोविड 19 महामारी के प्रबंधन हेतु किया जा सकता है। इसके तहत ग्राम पंचायत क्षेत्र में सामान्य स्वच्छता अधिस्थापन जैसे कि ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव आदि सभी आवश्यक व्यवस्था की जा सकती है। श्री रुडी ने कहा कि आदेश के अनुसार पंचायत स्तरीय आइसोलेशन कैम्पस में मास्क, गलब्ज, सेनेटाइजर, साबुद आदि सभी सामग्रियों की व्यवस्था की जा सकती है। सांसद ने सभी जन प्रतिनिधियों से अपील की है कि कोरोना की इस त्रासदी में सभी माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों को अनुपालन करते हुए इंडिया फाईट्स कोरोना मुहिम को मजबूति प्रदान करें। मालूम हो कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज 01 अप्रैल को विडियों कॉंफ्रेस के माध्यम से बैठक हुई जिसमें जिला पदाधिकारियों को ये निर्देश दिया गया।