विश्व हिन्दी दिवस पर काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित

मधुबनी (पश्चिम चम्पारण) : विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर आज दिनांक 10 जनवरी 2024 को जिले के मधुबनी प्रखण्ड में अवस्थित राजकीय उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घघवा- रूपही के प्रांगण में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का प्रारंभ प्रधानाचार्य फजलुर रहमान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।अपने संबोधन में श्री रहमान ने हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके अधिकाधिक उपयोग करने पर जोर दिया।आयोजन कर्ता विद्यालय का हिन्दी विभाग रहा। हिन्दी विभाग की अध्यक्ष श्रीमती द्विव्या द्विवेदी जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। दीप जलें-दीप जलें, द्वार-द्वार दीप जले, हिन्दी हमारी शान है, हिन्दी हमारी जान है इत्यादि कविताओं से विद्यालय प्रांगण गूंजता रहा। जहाँ उच्च और माध्यमिक वर्ग के छात्र- छात्राओं ने हिन्दी भाषा की महता को दर्शाते हुए काव्य पाठ किया तो वहीं प्राथमिक छात्र- छात्राओं ने अपनी तोतली जुबान में कविता पढ़ कर सबको आश्चर्य चकित कर दिया।

निर्णायक की भूमिका में विद्वान शिक्षक एवं भाषाविद् श्री योगेन्द्र त्रिपाठी, शशिकला मिश्र एवं दिव्या द्विवेदी ने सबसे उत्कृष्ट काव्य वाचक को चयनित किया। बाद में चयनित छात्र- छात्राओं को प्रधानाचार्य फजलुर रहमान ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी छात्रों को संबोधित किया। संबोधन करने वालों में श्री वृजमोहन प्रसाद, नीरज मिश्र, कामिनी मिश्र, चंद्रमुखी राय, अनूप शुक्ल प्रमुख रहे। प्रतियोगिता के संचालन की भूमिका में विद्वान शिक्षक श्यामानंद यादव ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया। मौके पर डा. ब्रजेन्द्र कुमार पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार सहित कई अभिभावक भी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन डा दुर्गा दत्त पाठक ने किया।




Recent Comments