पानापुर(सारण)। त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के हक के लिए मैं विधानसभा के उच्च सदन में हमेशा आवाज बुलंद करता रहूंगा .ये बाते विधान परिषद के चुनाव में राजद के घोषित प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने प्रखंड के धेनुकी गांव में आयोजित नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह के दौरान कही .उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के लिए तीन सूत्री मांगों का संकल्प लेकर मैं चुनावी समर में आया हूं .उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए वही उनके लिए पेंशन की भी व्यवस्था होनी चाहिए .पंचायत प्रतिनिधियों को भी माननीय का दर्जा मिलना चाहिए. उनके लिए भी स्वास्थ्य कार्ड की व्यवस्था होनी चाहिए एवं बीस लाख तक का इलाज मुफ्त होना चाहिए .उन्होंने कहा कि इन मांगों को पूरा कराने के लिए मैं सदैव प्रयत्नशील रहूंगा . निवर्तमान विधान पार्षद का जिक्र करते हुए उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से बरसाती मेढक से सावधान रहने की सलाह दी .सम्मान समारोह को राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह तरैया के पूर्व प्रत्याशी सिपाही लाल महतो,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अब्दुल मन्नान खां ,राजद नेता रत्नेश आनंद ,राजद के प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, माले नेता सभापति राय ,अखिलेश यादव ,मदन राय सहित अन्य ने भी संबोधित किया .