विजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट:-
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रहें प्रशासनिक पदाधिकारियों के काफिले की एस्कार्ट जिप्सी के चपेट में आने से टैम्पो में सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तथा चार लोग दुर्घटना में बाल- बाल बचे। चारों जख्मियों को ईलाज हेतु प्रखंडविकास पदाधिकारी लौरिया ने अपनी गाड़ी से अनुमंड़लीय अस्पताल बगहा भेजा है। घटना एनएच 727 मुख्यमार्ग के चौतरवा चौक स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की सुबह की है। चारों जख्मियो में तीन महिला व एक पुरुष शामिल हैं । चौतरवा थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों के साथ ही कमिश्नर मुजफ्फरपुर के एस्कार्ट में बेतिया पुलिस की जिप्सी सीएम कार्यक्रम में चंपापुर गोनौली जा रही थी । अचानक पेट्रोल पंप के समीप एस्कार्ट जिप्सी के चपेट में टैम्पो आ गया। तथा टैम्पो मे सवार चार लोग जख्मी हो गए । उन्होंने बताया कि टैम्पो मे आठ लोग सवार थे। जिसमें चार लोग दुर्घटना में बाल- बाल बच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों जख्मियों को ईलाज हेतु प्रखंड़ विकास पदाधिकारी लौरिया के गाड़ी से अनुमंड़लीय अस्पताल बगहा भेजा गया है । तथा टैम्पो चालक चौतरवा चौक के सुभाष प्रसाद है। जो मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत टैम्पो लोन पर लिया है। उन्होंने बताया कि जख्मियो में कोल्हुआ- चौतरवा पंचायत के पूर्व मुखिया शेख अलाऊदीन के शिक्षिका पूत्री समेत दो महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं ।




Recent Comments