
गांधी जयंती पर स्वच्छता का लिया गया संकल्प
अमनौर/सारण: महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के अवसर पर प्रखंड के अमनौर हरनरायण पंचायत मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस दौरान लोगों ने गांधी जी की चित्र पर फुल मालाएँ चढा कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.इस दौरान मुखिया पति विजय कुमार विधार्थी ने कहा कि महात्मा गांधी समरस समाज,सत्य व अहिंसा के पुजारी थे. जिसकी पूजा दुनिया में होती है. इस मौके पर स्वच्छता का संकल्प लिया गया. वहीं लोगों ने महात्मा के विचारों व आदर्शों को अपनाने की अपील की. इसके पश्चात मुखिया पति विजय कुमार विधार्थी के नेतृत्व में पंचायत के मंगल बाजार की सडक़ों की साफ- सफाई की गयी.




Recent Comments