मढ़ौरा। निवर्तमान जिप अध्यक्षा मीणा अरुण ने जिप सदस्य पद के लिए मढ़ौरा भाग-2 से तो अरुण सिंह ने सलिमापुर पंचायत के मुखिया पद से अपनी नामजदगी का पर्चा भरा।शुक्रवार को मढ़ौरा अनुमंडलाधिकारी के कार्यालय में निर्वाची पादाधिकारी के समक्ष निवर्तमान जिप अध्यक्षा ने अपना नामांकन दाखिल किया। वही सलिमापुर पंचायत के निवर्तमान मुखिया अरुण सिंह ने मढ़ौरा प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल की। मालूम हो कि जिला परिषद भाग-2 का सीट काफी हॉट सीट माना जा रहा है। तो सलिमापुर का मुखिया का भी सीट कम हॉट नहीं है। जहां पर पूर्व से भी दो परिवारों में राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई जिले में चर्चा का विषय बना रहता है।