
संजय विजित्वर (हाजीपुर)-आज जिला समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी – सह – निर्वाचन अधिकारी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित निर्वाचन कोषांग की बैठक की गई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी ने अब तक हुए चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की तथा अग्रेत्तर कार्यवाही की रणनीति का दिशा निर्देश दिया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, डीसीएलआर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, लोक शिकायत पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।बताते चलें कि इस संदर्भ में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार ने वैशाली जिले की चुनावी तैयारी,वोटर प्रशिक्षण-कार्य की रूपरेखा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पदाधिकारियों के साथ गहन चर्चा की थी।




Recent Comments