शाकाहार दिवस पर मांस क़ी बिक्री पर रोक
मढ़ौरा. स्थानीय नगर में भी 25 नवंम्बर कों अंतराष्ट्रीय शाकाहार दिवस पर मांस क़ी बिक्री पर रोक रहेगी.शनिवार कों नगर के ईओ जामल अख्तर अंसारी ने बताया क़ी नगर के सभी मांस विक्रेताओं को आज ही सूचना दे दी जायेगी क़ी अंतराष्ट्रीय शाकाहार दिवस पर रविवार कों कोई भी मांस विक्रेता मांस क़ी बिक्री नहीं करेगा.यदि ऐसा करतें हुये कोई दुकानदार पाया जाता है तो उसके खिलाफ कारवाई क़ी जायेगी.मालूम हो क़ी इस तरह के निर्देश छपरा नगर निकाय द्वारा भी पहले से जारी किया जा चुका है जिसके बाद मढ़ौरा नगर प्रशासन ने भी मांस बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है.