भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भिमराव आम्बेडकर जयंती मनाई गई
—–
राजू सिंह की रिपोर्ट
—-
बनियापुर (सारण)
प्रखंड के घोबवल दलीत बस्ती में भिमराव आम्बेडकर की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनिल कुमार महतो द्वारा किया गया। जिसमें अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक दलीत को अपने दिमाग से दलीत होने की भावना को निकाल कर समाज के निर्माण के लिए अहम भूमिका निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी दलीतों का उत्थान नहीं हो पाया है। यहां दलीतों के नाम पर सिर्फ राजनीति होते आई है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सबका साथ सबका विकास के लिए आरक्षण की समय सीमा बढाई जाय। ताकि दलितों का विकास हो सके। जिस मौके पर प्रभारी भाजपा के बृजमोहन सिंह, रामाशंकर ओझा, खोभारी सिंह, रघुवीर पासवान सहित दर्जनों शामिल थे।




Recent Comments