नागमणि ने छेड़ा कुशवाहा मुख्यमंत्री का राग

पटना(अनूप नारायण सिंह)। बिहार का अगला मुख्यमंत्री कुशवाहा समाज से होगा बिहार में पक्ष और विपक्ष लोगों को ठगने का काम कर रही है बिहार के विकास से बिहार के लोगों से उनका कोई लेना-देना नहीं है कुर्सी के खेल में बिहार विकास के मार्ग से भटक गया यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि का उन्होंने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का बिहार बनाने के लिए वे कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है उन्होने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कुशवाहा समाज से होगा वे अपने इस बात पर पूरी तरह कायम है।सम्राट अशोक जयंती के बहाने मचे सियासी समीकरण पर पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने विशेष बातचीत में कहा कि जो लोग आज जयंती के बहाने अपना चेहरा चमका रहे हैं वह बताएं कि आज तक उन्होंने सम्राट अशोक की जयंती क्यों नहीं मनाई एकाएक उसी के लोग में खुद को क्यों चमका रहे हैं उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज को आज तक सभी ने ठगने का काम किया आज पूरे बिहार में सबसे ज्यादा इसी समाज के पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या हुई है दिनदहाड़े दानापुर में इसी समाज के उभरते राजनेता की हत्या हो जाती है बगल में मुख्यमंत्री हैं मगर उनके पास समय नहीं है नागमणि ने कहा कि हर अत्याचार के खिलाफ कुशवाहा समाज कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है उन्हें किसी पद की लालसा नहीं अब वे समाज के लिए लड़ रहे है जहां कहीं समाज के लिए आवाज उठानी होगी कोई भी परी कुर्बानी देने को तैयार है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि आज बिहार में हर कोई जात जात की बात कह कर अपनी जमात को ठगने का काम कर रहा है सभी वर्गों को बिहार के कुर्सी का प्रतिनिधित्व मिला है पर कुशवाहा समाज को नहीं मिला है इसलिए उनका लक्ष्य है कि अगला मुख्यमंत्री कुशवाहा समाज से हो। समरस समाज की स्थापना करना दबे कुचले वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाना शहीद जगदेव बाबू का लक्ष्य था सपना था जिसको वह पूरा करने में लगे हैं।