अवतार नगर मे मारपीट की दो प्राथमिकी दर्ज-:
डोरीगंज (सारण):
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।
पहली प्राथमिकी थानाक्षेत्र के धारीपुर गाँव निवासी महेश ठाकुर ने दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि गाँव के ही गणेश ठाकुर , मुकेश ठाकुर , राहुल ठाकुर , मनोज ठाकुर , चन्द्रावती देवी , पुजा कुमारी समेत 14 लोगो ने मेरे घर मे घुस कर मारपीट की ।
वही दुसरी प्राथमिकी थानाक्षेत्र के फकुली गाँव निवासी नित्यानन्द सिंह ने दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि जब मै ट्युशन पढ़ कर वापस लौट रहा था तो गाँव के ही संजय कुमार , हिमांशु कुमार एवं अनिकेत कुमार ने मेरे साथ मारपीट की एवं मुझसे मोबाइल छिन लिया ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।