शोकसभा का आयोजन कर मृत शिक्षक के आत्मा के शांति के लिए की गई प्रार्थना

शोकसभा के बाद बैठक करते शिक्षक गण

पानापुर (सारण)गुरूवार को बीआरसी पानापुर में शोकसभा का आयोजन किया गया।जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय बकवाॅ के मृत शिक्षक मुकेश कुमार राम के आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया।शोकसभा समाप्ति के पश्चात परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों से अपील की कि सभी शिक्षक अपने स्वेच्छा से कुछ सहयोग करें ताकि मृत शिक्षक के परिवार को कुछ सहायता किया जा सके।मौके पर स्थानीय शिक्षा पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी,बीआरपी कान्ता राम,शिव कुमार राम, कवीन्द्र रेणु,रमेश सिंह, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, सचिव नवल किशोर राय, समन्वयक रमेश मिश्र, संतोष कुमार, संतोष बैठा,अफसर अली,निरंजन सिंह, म0 कासीम ,म0 करीम,सुधीर कुमार सिंह, राजेश राय,संतोष कुमार, पूनम कुमारी, उमा कूमारी,मनोज पाण्डेय सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।