
तरैया(सारण) :
तरैया बाजार स्थित टी एन सिंह मार्केट परिसर में मतदान केंद्र स्तरीय अध्यक्ष व सचिव के चुनाव को लेकर जदयू कार्यकताओं की एक बैठक शुक्रवार को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें उन्होंने कहा पार्टी को प्रत्येक पंचायत एवं प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर मजबूत बनाने के लिए तरैया विधान सभा के तरैया,पानापुर एवं इसुआपुर तीनो प्रखण्डों के सभी मतदान केंद्र पर मतदान केन्द्र अध्यक्ष और मतदान केंद्र सचिव का चयन किया जायेगा।तरैया विधानसभा के जदयू प्रभारी जितनारायन मंडल ने बताया कि तरैया विधान सभा के 297 बूथों पर बूथ अध्यक्ष व बूथ सचिव का चयन करना है।इसके लिए तीन दिवसीय अभियान 15 से 17 नवम्बर तक चलाया जाएगा।आगामी 2020 में होने वाले विधान सभा की तैयारी को लेकर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।उक्त मौके पर तरैया जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवहा,इसुआपुर प्रखण्ड अध्यक्ष छविनाथ सिंह,पानापुर प्रखण्ड अध्यक्ष वीगन महतो,डॉ. त्रिलोकी नाथ सिंह,डॉ असलम, धर्मेन्द्र कुमार साह, भगवान प्रसाद,रंजन पांडेय व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments