पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के लगुनी बाजार पर शनिवार की शाम नशे में धुत एक युवक को हंगामा करते देख स्थानीय गामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर-दिया । युवक मशरक थाना/क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह बताया जाता है।  इस संबंध  में थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि शराब पीने की पुष्टि होने के बाद गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया ।