पानापुर (सारण)थानाक्षेत्र के बकवाॅ निवासी डाँक्टर म0 हलीम के पुत्र म0 वसीम ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नालॉजी की परीक्षा पास कर प्रखण्ड का नाम रौशन किया है।म0 वसीम ने परीक्षा पास कर एनआईएफटी भुवनेश्वर में दाखिला लिया है।महम्मद वसीम शुरू से मेधावी छात्र था तथा उसकी इच्छा थी की फैशन डिजाइनर का कोर्स करे।आज उसकी परिश्रम से मनचाहा क्षेत्र मिल गया।महम्मद वसीम की सफलता पर उसे भोरहाॅ के पूर्व मुखिया सभापति राय ,जिला परिषद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह, युवा जदयू प्रदेश महासचिव रत्नेश कुमार भास्कर, शिक्षक म0 करीम,म0 कासिम ने बधाई दी है।