संजय विजित्वर(हाजीपुर)- स्थानीय सुभाष चौक स्थित वैष्णवी इमरजेंसी हॉस्पिटल से युवा विकास मोर्चा के द्वारा नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत हुई।
इस अभियान को अनुमंडल पदाधिकारी, अरुण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राघव दयाल , शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक तथा युवा विकास मोर्चा के मार्गदर्शक, डॉ रंजन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अरुण कुमार ने कहा कि बिहार सरकार भी इस तरह का कार्यक्रम लोगों के बीच कर रही है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच काफी जागरूकता होगी।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राघव दयाल ने हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि डॉ रंजन एवं युवा विकास मोर्चा संगठन के सदस्यों का योगदान सराहनीय है।
प्रशासन इस तरह के कार्यक्रम में हमेशा साथ रहेगा।
इस दौरान युवा विकास मोर्चा के मार्गदर्शक डॉ रंजन ने बताया कि यह यह यात्रा पूरे जिले में होगा।
यह अभियान संगठन के अध्यक्ष, डॉ प्रतीक यशस्वी एवं महासचिव, श्रेयस सिंह के नेतृत्व में जिले भर का भ्रमण करेगा
एवं संगठन के सदस्य लोगों के बीच जागरूकता के लिए नुक्कड़ सभा भी करेंगे।
इस दौरान संगठन के अध्यक्ष, डॉ प्रतीक यशस्वी, महासचिव श्रेयस सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, नितेश कुमार राणा,उपाध्यक्ष, अजीत बादशाह,आशीष राय,सुनील पासवान , गौरवजीत जायसवाल,पूर्व उपसभापति, विजय लाला,व्यवसायी गणेश श्रीवास्तव,चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव ,तारकेश्वर प्रसाद, समाजसेवी,अभय कुमार , रविन्द्र कुमार रतन,चुन्नू श्रीवास्तव अवधेश कुमार,राकेश कुमार, गोलू सिंह,राजू तिवारी,रौशन सिंह,प्रशांत पासवान सहित कई लोग मौजूद थे। संजय विजित्वर( हाजीपुर)- स्थानीय सुभाष चौक स्थित वैष्णवी इमरजेंसी हॉस्पिटल से युवा विकास मोर्चा के द्वारा नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत हुई।
इस अभियान को अनुमंडल पदाधिकारी, अरुण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राघव दयाल , शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक तथा युवा विकास मोर्चा के मार्गदर्शक, डॉ रंजन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अरुण कुमार ने कहा कि बिहार सरकार भी इस तरह का कार्यक्रम लोगों के बीच कर रही है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच काफी जागरूकता होगी।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राघव दयाल ने हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि डॉ रंजन एवं युवा विकास मोर्चा संगठन के सदस्यों का योगदान सराहनीय है।
प्रशासन इस तरह के कार्यक्रम में हमेशा साथ रहेगा।
इस दौरान युवा विकास मोर्चा के मार्गदर्शक डॉ रंजन ने बताया कि यह यह यात्रा पूरे जिले में होगा।
यह अभियान संगठन के अध्यक्ष, डॉ प्रतीक यशस्वी एवं महासचिव, श्रेयस सिंह के नेतृत्व में जिले भर का भ्रमण करेगा
एवं संगठन के सदस्य लोगों के बीच जागरूकता के लिए नुक्कड़ सभा भी करेंगे।
इस दौरान संगठन के अध्यक्ष, डॉ प्रतीक यशस्वी, महासचिव श्रेयस सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, नितेश कुमार राणा,उपाध्यक्ष, अजीत बादशाह,आशीष राय,सुनील पासवान , गौरवजीत जायसवाल,पूर्व उपसभापति, विजय लाला,व्यवसायी गणेश श्रीवास्तव,चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव ,तारकेश्वर प्रसाद, समाजसेवी,अभय कुमार , रविन्द्र कुमार रतन,चुन्नू श्रीवास्तव अवधेश कुमार,राकेश कुमार, गोलू सिंह,राजू तिवारी,रौशन सिंह,प्रशांत पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।