
विवेकानंद सिंह।
दैनिक खोज ख़बर, छपरा (बिहार)/बलिया । गत् 09 मई 2026, दिन, शनिवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच, बलिया के आयोजकत्व में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया की 486वीं जयंती पिपराकलाँ स्थित प्रभा मंडपम् के सभागार में धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता, पूर्व अध्यापक, सूर्यनाथ सिंह ने की और इसके मुख्य अतिथि थे – पूर्व अध्यापक मोतीलाल सिंह। कार्यक्रम का शुभारंभ सभाध्यक्ष, मुख्य अतिथि, मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि करके किया।अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच, बलिया के जिलाध्यक्ष, कैप्टन सोहन सिंह ने वीरशिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि निकट भविष्य में संगठन को दृढ़ से दृढ़तम बनाने का आह्वान किया, उन्होंने आगे कहा कि हम महाराणा प्रताप की वीरगाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित हैं, क्योंकि उनके बलिदान एवं राष्ट्र प्रेम से हमें जो प्रेरणा मिलती है, उसे भुला देना उचित नहीं है। मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रवण सिंह ने महाराणा के वीरता का बखान किया, इसके अलावा सचिन सिंह ने प्रताप के जीवन परिचय के साथ चेतक के बलिदान, झाला मान सिंह की राष्ट्रभक्ति पर विशेष प्रकाश डाला। अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच, आजमगढ़ मंडल के मंडल प्रभारी, ब्रजेश सिंह बघेल ने सभी उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार प्रगट करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया के नाम पर किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि वह किसी एक जाति, किसी एक धर्म या किसी एक संप्रदाय के प्रतिनिधि नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत के गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं। उनके बाद के अन्य सभी वक्ताओं ने भी अपने-अपने शब्दों में महाराणा प्रताप की वीरता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में सचिन सिंह, श्रवण सिंह, रविंद्र सिंह, उदय सिंह,गोल्डन सिंह, चंदन सिंह, अंगद सिंह, अजीत श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, मनीष कुमार, हरिधन नियोगी, धीरज सिंह, रामवतार शर्मा आदि शामिल थे।




Recent Comments