दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
घर से खींच कर विधवा मां और बेटी को पीटा
नरकटियागंज, शिकारपुर थाना क्षेत्र के इनरवा गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर एक विधवा और उसकी बेटी को घर से खींच कर जमकर पीटाई कर दी गई। घायल मां- बेटी को आसपास के लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज कराया जा रहा है। घायल महिलाओं की पहचान इनरवा निवासी मु. माया देवी और उनकी पुत्री रीमा देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि माया देवी का घर पहले से टूटा हुआ था, वह घर ना गिरे इसके लिए महिला बांस का सहारा लेकर घर खड़ा कर थी। इस क्रम में उसके घर की तरफ से इलाकत मियां ट्रैक्टर लेकर आए और सहारा देने वाले उस बांस को हटाने लगे।महिला द्वारा जब विरोध किया गया। तो इलाकत मियां, उनकी पत्नी, वकील मियां, उनका पतोहू, बेटा फरमान मियां, उनकी पत्नी और बेटी, जुम्मन मियां, उनका बेटा पतोह समेत दर्जनों लोग उसके घर में घुसकर मां बेटी को खींच कर लाए और उन साथ मारपीट करने लगे। घर में रखा समान और आभूषण लूट लिए। बताया जाता है कि माया देवी का एक लड़का है जो छठ के लिए अपनी एक बहन को लौरिया से बुलाने गया था। इस बीच मौका पाकर उक्त लोगों ने घटना को अंजाम दिया।




Recent Comments