दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
डायन बता महिला को पीटा
बैरिया l आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए ।जिनका इलाज बैरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है । इस संबंध में स्थानीय थाना में एक आवेदन भी पीड़िता द्वारा दिया गया है । आवेदन में बलुआ रमपुरवा निवासी विजय शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी अपने घर पर बैठी थी। तभी उसके पड़ोसी अर्जुन शर्मा, अरुण शर्मा, दिलीप शर्मा ,रामबाबू शर्मा, सहित अन्य लोग उसके घर पर पहुंचे और डायन कह कर गाली गलौज करने लगे। जब उसने मना किया तो सभी आरोपी मिलकर उसे मारने पीटने लगे ।उसे बचाने आए विजय शर्मा, अजय शर्मा व धर्मेश शर्मा को भी इन लोगों द्वारा मारा गया। जिसे इन सभी का सर फट गया। जिसके बाद ग्रामीणों की सहायता से स्थानीय थाना में पहुंची । जिसके बाद पुलिस द्वारा इलाज के लिए इन्हें पीएससी में भर्ती कराया गया ।थानाध्यक्ष रंजीत पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है ।प्राथमिकी दर्ज कर अग्रसर कार्रवाई की जा रही है।




Recent Comments