नपं मढ़ौरा के विकास मित्र अमित कुमार पर गंभीर आरोप, दर्ज हुई एफआईआर
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। नगर पंचायत मढ़ौरा का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भ्राम भ्रामक पोस्ट करने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद ने अलग अलग शिकायत दर्ज कराया है। ईओ ने पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम को भी शिकायत की है। कार्यपालक पदाधिकारी बबलू कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि सोशल मीडिया पर नगर पंचायत मढ़ौरा के नाम से एक फर्जी आईडी चलाई जा रही है। जिसके प्रोफाइल में पूर्व के पदाधिकारी के फोटो का उपयोग किया गया है। इस आईडी को नगर पंचायत के विकास मित्र अमित कुमार, उनकी पत्नी रेणु अमित और उनके भाई वीर आदित्य के द्वारा संचालित की जा रही है। बबलू कुमार ने कहा है इस आईडी से राजनीतिक, धार्मिक और कई तरह के भ्रामक पोस्ट कर सामाजिक और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं उनको लोगों ने बताया है कि इस आईडी के आर में आम जनों से पीएम आवास योजना की स्वीकृति और भुगतान के नाम पर भी पैसों की मांग की जाती है। कहा है कि इस तरह के कृत्य से नगर पंचायत के प्रतिनिधि पदाधिकारी, कर्मी और सरकार की छवि धूमिल हुई है। ईओ ने आईडी से किए गए पोस्ट की जांच और दोषियों के विरुद्ध साइबर अपराध के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की है। खबर है कि बीते सोमवार को फर्जी फेसबुक मामले में पूछताछ किए जाने पर विकास मित्र द्वारा ईओ को एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दिए जाने पर अधिकारी द्वारा आरोपित विकास मित्र को पुलिस को सौंपा गया था। वहीं बाद में लिखित माफीनामा पर आरोपित विकास मित्र को छोड़ दिया गया। अब ईओ के लिखित शिकायत पर मढ़ौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आग्रेतर कार्रवाई की दिशा में पुलिस कार्य कर रही हैं।
बाबा साहेब की मूर्ति को तोड़े जाने का आफवाह को फैलाने में आरोपित :
अंबेडकर पार्क के रूम का निजी कार्यालय के रुप में उपयोग करने और बाबा साहेब की मूर्ति को तोड़े जाने का आफवाह को फैलाने के लिए आरोपित किया है। सभी मामलों में पूछताछ करने पर कार्यपालक पदाधिकारी से उलझने, उनपर अनुसूचित जाति एक्ट का केस दर्ज करानें के लिए धमकाने की बात कही है। मुख्य पार्षद ने कहा है कि इस कृत्य से लोगों में अविश्वास और कार्यालय की छवि प्रभावित हुई है। मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद ने अमित कुमार पर कार्यलय कर्मियों के कार्य में बाधा उत्पन्न करने और उनपर एससी,एसटी एक्ट की धमकी देने के लिए भी आरोपित किया है। मुख्य पार्षद ने थानाध्यक्ष से कानूनी कार्रवाई हेतु कहा है।
आवास योजना में भी रुपये वसूली का गंभीर आरोप :
मुख्य पार्षद रूबी सिंह और उपमुख्य पार्षद धीरज कुमार ने भी स्थानीय थाना को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में विकास मित्र पर कार्रवाई की मांग की है। इन्होने विकास मित्र पर नगर पंचायत के नाम से फर्जी फेसबूक पेज बनाकर गलत पोस्ट करने का आरोप लगाया है। इस पेज से राजनीतिक और धार्मिक पोस्ट करके सौहार्द को बिगाड़ने, नपं की छवि को प्रभावित करने की बात कही है। वही पीएम आवास योजना में स्वीकृति के नाम पर लोगों से राशि वसूला गया है। अंबेडकर पार्क के रूम का निजी कार्यालय के रुप में उपयोग करने और बाबा साहेब की मूर्ति को तोड़े जाने का आफवाह को फैलाने के लिए आरोपित किया है। सभी मामलों में पूछताछ करने पर कार्यपालक पदाधिकारी से उलझने, उनपर अनुसूचित जाति एक्ट का केस दर्ज करानें के लिए धमकाने की बात कही है। मुख्य पार्षद ने कहा है कि इस कृत्य से लोगों में अविश्वास और कार्यालय की छवि प्रभावित हुई है। मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद ने अमित कुमार पर कार्यलय कमियों के कार्य में बाधा उत्पन्न करने और उनपर एससी,एसटी एक्ट की धमकी देने के लिए भी आरोपित किया है। मुख्य पार्षद ने थानाध्यक्ष से कानूनी कार्रवाई हेतु कहा है।




Recent Comments