पानापुर (सारण)गुरूवार को थानाक्षेत्र के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों सहित कोचिंग संस्थानों में धूम-धाम के साथ देश प्रथम प्रधानमंत्री व नन्हे मुन्ने बच्चों चाचा नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया।बाल दिवस को ले बच्चों ने खाशा उत्साह देखा गया।विद्यालयों तथा कोचिंग संस्थानों में चाचा नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजली अर्पित की गई।विद्यालयों में गीत संगीत तथा एकांकी के माध्यम से चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला गया।उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोरहाॅ के प्रधानाध्यापक श्री नवल किशोर राय ने जवाहरलाल नेहरु के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने की सलाह दी।आदर्श मध्य विद्यालय रामपुररूद्र में मुकूर्धुन राम, मध्य विद्यालय रसौली में जितेन्द्र कुमार सिंह, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बकवाॅ में कान्ता राम तथा आर एम पब्लिक स्कूल बेेलौर के संचालक बलदेव राय ने पुष्पांजली अर्पित की ।