
तरैया(सारण)।
प्रखंड के माधोपुर पंचायत के मुखिया सह तरैया मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने अपने पंचायत के सगुनी,अरदेवा,जिमदाहा,माधोपुर बड़ा में बाढ़ पीड़ितों के बीच अपने निजि कोष से तिरपाल का वितरण किया।बाढ़ की विभीषिका में मुखिया घर-घर घूम कर बाढ़ पीड़ितों को मदद कर रहे है।तथा बाढ़ पीड़ितों के समस्याओं का निराकरण करते हुए आर्थिक मदद एवं सूखा खाद्य सामग्री का वितरण कर रहे है।उक्त मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मणि कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
-/-/—




Recent Comments