नदी में डूबने से युवक की मौत

छपरा : इसुआपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के युवक की डबरा नदी में डूबने से मौत हो गई।मृतक पारस महतो का पुत्र मिथिलेस कुमार बताया गया है।परिजनों के मुताबिक मंगलवार की सुबह स्नान के दौरान नदी में डूब गया।जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक को बाहर निकाल कर मढ़ौरा अस्पताल ले गए।जहां पर डॉ ने मृत घोषित कर दिया