
मांझी। प्रखंड के धर्मपुरा गांव में बालाजी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सारण, सीवान, गोपालगंज के अलावा उत्तर प्रदेश के भी बड़ी संख्या में धावकों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 1600 मीटर, 400 मीटर व 100 मीटर की दौड़ में टॉप तीन-तीन प्रतिभागियों को चुना गया। जिन्हें मांझी विधान सभा के भावी प्रत्यासी डब्लू सिंह, विजय प्रताप सिंह चुन्नू, लोजपा नेता मुन्ना सिंह, जिला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज ने डूमाइगढ़ के ब्रजेश कुमार बिंद समेत सभी सफल प्रतिभागियों को शिल्ड, मेडल व नगद आदि देकर सम्मानित किया। मौके बालाजी क्लासेस के संस्थापक विशाल कुमार, पूर्व मुखिया अमरेंद्र सिंह, जयप्रकाश साह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।




Recent Comments