दो बाइको की आमने सामने टक़्कर में बाइक सवार पांच घायल
पानापुर (सारण)।सतजोड़ा बंगराघाट पुल मार्ग पर चकिया गांव के समीप सोमवार की दोपहर दो बाइकों की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार पांच युवक घायल हो गए. घटना में गंभीर रूप से घायल चौसा गांव निवासी महावीर प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद एवं प्यारेपुर गांव निवासी विश्वकर्मा कुमार को पुलिस इलाज के लिए सीएचसी पानापुर लायी. तीनो जख्मी युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्स्कों ने छपरा रेफर कर दिया. वही मामूली रूप से घायल दो युवकों का इलाज निजी चिकित्सकों के पास चल रह है.




Recent Comments