
✍परमार डाॅट काॅम // नवीन सिंह परमार
🔴अपने देश में चुनाव एक लोक उत्सव होता है । जब कोई बड़ा चुनाव नजदीक आता है तो इसकी तैयारियां राजनैतिक दल से लेकर आम लोग तक करने लगते है और इसको लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं भी शुरू हो जाती है । कुछ चर्चाओं के पीछे ठोस कारण होता है तो चर्चाएं केवल राजनैतिक बयानबाजी के लिए की जाती है ।
लोकसभा की चुनाव नजदीक आ गए है और सीवान में भी कई प्रकार की राजनैतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है । इन्हीं चर्चाओं में एक प्रमुख चर्चा हैं कि क्या भाजपा के कद्दावर नेता व महराजगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डाक्टर कुमार देवरंजन सिंह भाजपा में रहेंगे या फिर भाजपा को अलविदा कह कर के किसी दूसरे दल का दामन थामें गें।
इस संबंध में ना ही डाक्टर देवरंजन कुछ साफ बोल रहे है या न ही भाजपा का कोई जिम्मेवार व्यक्ति कुछ बोलने के लिए तैयार है ।
शुक्रवार को इस राजनैतिक चर्चा को उस वक्त ज्यादा बल मिला जब बिहार कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डाक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार केशरी श्रीकृष्ण बाबू की जयंती समारोह के तैयारी के क्रम में पूर्व विधायक डाक्टर देवरंजन से मिलने उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर पहुंचे ।
कांग्रेस नेता सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह व महाराजगंज से बीजेपी के पूर्व विधायक देव रंजन सिंह से मुलाकात को लेकर सीवान में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है ।
इस मुलाकात को लोग यह मान रहे हैं कि डॉक्टर देवरंजन कभी भी कांग्रेसी पार्टी में जा सकते हैं। लेकिन डॉक्टर देव रंजन ने इस मुलाकात को सिर्फ मुलाकात बताया। वहीं अखिलेश सिंह ने कहा कि अगर देव रंजन हमारी पार्टी में आना चाहते हैं तो इनका स्वागत है। वो अच्छी छवि के व्यक्ति हैं। अगर वो हमारी पार्टी में आएंगे तो हमारी पार्टी सीवान में मजबूत होगी।
वही मीडिया के एक प्रश्न के उत्तर में डाक्टर देवरंजन ने कहा कि महराजगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना मेरी प्राथमिकता है । अब पार्टी को यह निर्णय करना है की वह महराजगंज सीट पर चुनाव लड़ेगी या नही ? मैं महराजगंज से चुनाव हर हाल में लड़ूगां ।
गौरतलब हो कि बिहार के वर्तमान राजनैतिक समीकरण के अनुसार महराजगंज विधानसभा सीट पर जदयू का विधायक हैं ।
सीवान के राजनैतिक जानकारों की माने तो डॉक्टर देवरंजन ने एक तरह से भाजपा को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि अगर मुझे पार्टी में रखना है तो आपको हर हाल में मुझे महराजगंज विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी घोषित करना होगा, या फिर मेरे लिए दूसरे विकल्प तैयार हैं ।




Recent Comments